खगडि़या, सितम्बर 20 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत स्थित महर्षि मेही योगाश्रम में शनिवार को सात दिवसीय ध्यान साधना शिविर संपन्न हो गई। इस शिविर के समापनोपरान्त रविवार को आयोजित होने वाली बेलदौर अंचल का मासिक अधिवेशन को सफल बनाने के तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ध्यान साधना शिविर में स्वामी फुलेंद्र बाबा, स्वामी खगेशानंद बाबा, लक्ष्मी बाबा ने भाग लिया। इस मौके पर आयोजित सत्संग में प्रवचनकर्ताओं ने सत्संग की महिमा पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया। स्वामी फुलेंद्र बाबा ने कहा कि अयोध्या के राजा प्रभु श्री राम भी संतो को बुलाकर सत्संग किया करते थे। संतो को दंडवत प्रणाम कर उसे आसन पर बैठाते थे। उनके राज में उनके भाई सहित प्रजा लोग भी मनोयोग पूर्वक सत्संग सुना करते थे। संतो के नैसर्गिक वचन से श्रद्धालुओं का कल्याण होता ह...