Khagaria News: बेलदौर : महिला को सांप ने डसा, किया भर्ती
खगडि़या, अगस्त 3 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में अपने रिश्तेदार के यहां आई एक महिला को सांप ने काट लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया। घटना सोमवार के अपरान्ह चार बजे के करीब की बताई जा रही है। घायल महिला का पहचान चौथम थाना के सोनवर्षा घाट निवासी सुबोध सदा की पत्नी रीता देवी के रूप में की गई है। पीड़ित महिला नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी अपने बहनोई फुलचंद सदा के यहां आई हुई थी। घटना के समय वह दर्जी के यहां से कपड़े सिलवा कर अपने रिश्तेदार के घर लौट रही थी। इसी क्रम में घटनास्थल पर सांप ने उसके दाहिने पैर में काट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.