खगडि़या, अक्टूबर 3 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत निवासी पसिंदर दास के पुत्र विकास कुमार ने पचौत गांव निवासी नंदकिशोर राम के पुत्र प्रफुल्ल उर्फ सनोज राम को नामजद अभियुक्त बनाते मजदूरी करवा कर चार महीने का भुगतान नहीं करने की शिकायत की है। आवेदक के मुताबिक नामजद मजदूरों का ठीकेदार है एवं उसने अपने साइट पर उससे चार माह कार्य करवा कर शेष बचे 29 हजार रुपये मजदूरी का रूपया भुगतान करने में आना-कानी कर रहा है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...