खगडि़या, अक्टूबर 5 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता आदर्श थाना में बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने सोमवार को हथियारों का सत्यापन किया। दुर्गा पूजा एवं अन्य पर्व त्यौहार के साथ ही विधान परिषद चुनाव को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर थाने में अनुज्ञप्ति प्राप्त आग्नेयास्त्रोंं का सत्यापन 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। सोमवार को दो शस्त्र धारकों का अनुज्ञप्ति की जांच की गई। सत्यापन के समय थाना के एसआई कुंदन कुमार पंडित, तेलिहार मुखिया सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, बेलदौर निवासी बिजली शर्मा सहित बेलदौर प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Katihar News: लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम यह भी पढ़ें- Begusarai News: पर्व और चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, चार थाना क्षेत्रों में फ्लै...