Khagaria News: बेलदौर : पनशलवा में पांच दिवसीय मेला हुआ शुरू
खगडि़या, नवम्बर 17 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता डुमरी पंचायत के पनशलवा गांव में श्री श्री 108 छठ पूजा कमेटी के द्वारा पांच दिवसीय छठ पूजा मेला का आयोजन किया गया है। इसे सफल बनाने के लिए कमेटी की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा जारी कर दी गई है। मेले की शुरूआत 15 नवंबर 2026 को कलश स्थापना के साथ की गई। कमेटी के द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक 16 एवं 17 नवंबर को दोपहर दो बजे से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, जबकि रात 8:30 बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, 18 नवंबर को सुबह 11 बजे से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दिन मेले का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध लोकगायक सुनील छैला बिहारी का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जो रात 8:30 बजे से प्रस्तुत किया जाएगा।19 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : छठ मेले का भव्य शुभारंभ, तीन दिनों त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.