Khagaria News: बेलदौर : जल निकासी बाधित रहने से किसानों में बेचैनी
खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: बेलदौर। एक संवाददाता प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों में खेतों से पानी की निकासी मछली मारने वाले लोगों के द्वारा रोक देने से किसानों में बेचैनी छाई हुई है। इससे रब्बी के बुआई पिछात हो जाने की आशंका उत्पन्न हो गई है। इससे प्रभावित होने वाले किसानों के मुताबिक स्थानीय मछुआरों के द्वारा जगह-जगह पर जल निकासी के मुख्य स्रोतों पर जाल एवं प्लास्टिक से घेराबंदी कर जल निकासी को बाधित कर दी गई है। इससे खेतों में जमा पानी निकलने में देर हो रही है। वहीं खेतों में पक चुके धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। इससे किसानों को अपनी महीनों की मिहनत को सुरक्षित बचाने की गंभीर चुनौती उत्पन्न हो गई है। यदि समय रहते खेतों से पानी की निकासी नहीं हुई, तो धान की फसल को भारी नुकसान तो होगा ही इसके साथ अगली रब्बी के खेती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.