खगडि़या, नवम्बर 9 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर बारह सिकंदरपुर गांव में रविवार गत देर रात आग लग जाने से दो लोगों की झोपड़ीजलकर राख हो गई। इस घटना में एक दुधारू गाय भी बुरी तरह झुलस गई। आग लगने की घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। उस समय गांव के अधिकांश लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।जानकारी के मुताबिक पहले स्थानीय निवासी सह बिहार पुलिस के जवान उमेश सिंह उर्फ बाबाजी के सुनसान झोपड़ीनुमा घर में आग लगी, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर पड़ोसी दहिचन सिंह के एक फूस के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कांटी : आग लगने से दो मवेशियों की मौत इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर घर से उठ रहे धुएं पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने शोर...