खगडि़या, नवम्बर 14 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता सहरसा जिला के सोनवर्षा राज के एक पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार की संध्या सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। इस घटना में चार चक्का वाहन बोलेरो के ठोकर लगने से बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक प्रखंड के इतमादी पंचायत के गांधीनगर गांव निवासी सुबोध पासवान का 22 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार अपने एक रिश्तेदार के साथ घर बनाने के लिए चदरा खरीदने के लिए सोनवर्षा राज बाजार गए हुए थे। वे लोग चदरा खरीदारी करने के बाद बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में सोनबरसा राज में स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसके बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक चालक मनोज कुमार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना...