Khagaria News: बेलदौर: सांप काटने से बालक की मौत
खगडि़या, अगस्त 10 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता। डुमरी पंचायत के सिवाना बासा गांव में एक पांच वर्षीय बालक की सांप काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिवाना बासा निवासी अजीत कुमार सिंह के पंाच वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बच्चे को सांप काटे जाने की जानकारी नहीं मिल गई। वे लोग बालक की तबियत खराब होने की आशंका के आधार पर इलाज के लिए डॉक्टरों के पास ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोष्तित कर दिया। हालांकि परिजनों के द्वारा बालक के शव को पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया गया है। इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.