खगडि़या, जुलाई 20 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने माली पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी ललन यादव की गुमशुदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में ललन की पत्नी किरण देवी ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही चचेरे ससुर घनश्याम यादव उसके दो पुत्र नवीन एवं अमरजीत यादव को नामजद अभियुक्त बनाते हुए जमीन विवाद को लेकर गुम कर देने की आशंका जताई है। आवेदिका के मुताबिक उसका पति गत 16 जुलाई के अपरान्ह चार बजे के करीब खेत देखने के लिए निकले थे, तब से वे अपने घर वापस लौट कर नहीं आए हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जेठ ने की भावज के साथ मारपीट, थाने में दिया आवेदन इसके साथ ही उस दिन से उनका मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने इस संबंध में बेलदौर थाना कांड संख्या 250/26 दर्ज कर इस मामले के अनुसंधान की जिम्मेवारी एसआई ...