Khagaria News: बेलदौर: रास्ता बंद कर देने की पुलिस से शिकायत
खगडि़या, अगस्त 23 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर पंद्रह उदहा बासा निवासी कमलेश्वरी मंडल के पुत्र चंद्रदेव मंडल ने थानाध्यक्ष एवं सीओ को आवेदन देकर रास्ता बंद कर देने की शिकायत की है। आवेदक के मुताबिक ग्रामीणों के आपसी सहमति से पांच फीट चौड़ा आम रास्ता छोड़ गया था। इसी रास्ते को गांव के ही स्वर्गीय सीताराम मंडल के पुत्र बिंदेश्वरी मंडल बंद कर अपने निजी मकान का सीढ़ी बना रहे हैं। इसका विरोध करने पर नामजद आवेदक को गाली गलौज कर पूरे परिवार को मौत के घाट उतार देने की धमकी दी। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.