Khagaria News: बेलदौर: मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत
खगडि़या, जुलाई 19 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के वीरेंद्र सिंह के पत्नी अंकिता कुमारी ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घटना गत 16 जुलाई के संध्या साढ़े आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदन में आवेदिका ने सोनू एवं रौशन कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि घटना के समय दोनों नामजद उसके घर में प्रवेश कर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर नामजदों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गई। इसके साथ ही नामजदों ने उसके चार वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार को भी बुरी तरह से मारपीट कर मां बेटे को जबरन घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.