खगडि़या, अगस्त 9 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा गांव निवासी अखिलेश पासवान के अट्ठारह वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी को नामजद ने मारपीट कर दाएं पैर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय पीएचसी में कर बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना शनिवार की बताई जा रही है। पीड़िता के मुताबिक घटना के समय वह अपने बहन मुस्कान कुमारी के साथ घास काटने के लिए गई हुई थी, इसी क्रम में घटनास्थल के निकट पहले से घात लगाए वीरेंद्र यादव ने उस पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। समाचार लेखन तक पीड़ित पक्ष के लोगों के द्वारा थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत नहीं किए जाने की खबर है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: खेत में मवेशी जाने पर युवक पर जानलेवा हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...