खगडि़या, जुलाई 13 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर 13 कानीगोय गवास में एक महिला को सांप ने काट लिया। जानकारी पर परिजन महिला के साथ ही काटने वाले सांप के बच्चे को भी डिब्बे में बंद कर पीएचसी पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़िता की पहचान प्राईमरी स्कूल तिरासी में पदस्थापित शिक्षक सुनील कुमार सिंह की पत्नी सुशीला देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में पीड़ित के परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह में पीड़िता बर्तन धोने के लिए जा रही थीं। इसी क्रम में उसने कपड़े धोने वाले सर्फ के पैकेट में हाथ डाला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : महिला को सांप ने काटा, इलाज के लिए भर्ती जिसमें पहले से बैठे गेहूंवन सांप के बच्चे ने उसके दाहिने हाथ में काट लिया। सांप काटने के बाद वह बेहोश हो गईं। इधर पीएचसी मे...