खगडि़या, अक्टूबर 27 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा विद्युत कार्यपालक अभियंता असैनिक प्रमंडल खगड़िया द्वारा करवाए जा रहे मंच निर्माण कार्य में जमकर अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक खगड़िया एनबीपीडीसीएल कार्यालय के मीटिंग हॉल में बनाए जा रहे मंच के लिए विभागीय स्तर पर न तो कोई टेंडर निकाली गई है और न ही कोई कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) जारी गया है। लेकिन विभागीय पदाधिकारी की मिलीभगत से मंच निर्माण का कार्य शुरू कर देने से विभागीय पदाधिकारी की भूमिका पर सवाल खड़ा हो रहा है। बताया जाता है कि मीटिंग हॉल में लगभग 20 फीट लंबा एवं 6 फीट चौड़ा मंच निर्माण करवाया जा रहा है। इसमें निम्न स्तर की ईंट और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो मंच निर्माण क...