खगडि़या, अक्टूबर 5 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बिजली करंट लगने से एक युवक मु्चि्छछत हो गया। जिसे जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद उसकी हलात नियंत्रण में बताई जा रही है। घटना रविवार की संध्या में बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर बारह निवासी सुनील सिंह के यहां की बताई जा रही है। पीड़ित की पहचान सुनील सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मणिकांत सिंह के रूप मे की गई है। बताया जाता है पीड़ित युवक घटना के समय मोबाइल चार्ज कर रहा था। इसी क्रम में कोई चूक हो जाने से वह बिजली के नंगे तार के संपर्क में आ गया। जिससे वह मूर्छित हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...