Khagaria News: बेलदौर: बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल
खगडि़या, जुलाई 31 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना शुक्रवार की दोपहर में पनशलवा कोसी इंटर हाईस्कूल के निकट पीडब्ल्यूडी सड़क पर की बताई जा रही है। घायल पिता-पुत्र का पहचान पनशलवा गांव निवासी वकील सिंह एवं उसके 26 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक पिता पुत्र बाइक से आधार कार्ड बनवाने के लिए जीरोमाईल की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में घटनास्थल पर एक बकरी को बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें बाइक पर सवार पिता एवं पुत्र घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Khagaria News: सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो लोग घायल, एक रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.