Khagaria News: बेलदौर: पुत्री का अपहरण कर लेने की पुलिस से शिकायत
खगडि़या, जुलाई 12 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग लड़की के पिता ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए विवाहित पुत्री का अपहरण कर गायब कर देने की शिकायत की है। घटना गत 8 जुलाई के दिन के 10 बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक उसके विवाहित पंद्रह वर्षीय पुत्री को नामजद घटना के समय बहला फुसला कर भगा ले गया है, तबसे वह अपनी पुत्री का खोज कर रहे हैं, लेकिन थाना अध्यक्ष को आवेदन देने तक उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.