Khagaria News: बेलदौर: पीएचसी में 23 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण
खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता। पीएचसी में शुक्रवार को आयोजित परिवार नियोजन शिविर में 23 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बंध्याकरण किया गया। बंध्याकरण के बाद सभी मरीजों को गहन चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक शिविर में करीब दो दर्जन से अधिक महिलाएं पहुंची, जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद केवल 23 महिलाएं बंध्याकरण के लिए योग्य पाई गई। शिविर में सर्जन के रूप में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बंध्याकरण किया। जबकि इस कार्य में एएनएम नीलम कुमारी, रंजना कुमारी, वंदना कुमारी, सोनी कुमारी सहित पीएचसी के अन्य कर्मियों ने आवश्यक सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.