Khagaria News: बेलदौर: पति के वियोग में पत्नी ने भी तोड़ा दम
खगडि़या, अगस्त 13 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता पति के वियोग में पत्नी ने पति के मौत के पांच घटे बाद दम तोड़ दिया। मामला महिनाथनगर पंचायत के गोंगी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 85 वर्षीय पति मंगल यादव की तबीयत मंगलवार की संध्या आठ बजे के करीब बिगड़ गई। तबियत खराब होने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए सहरसा ले जा रहे थे, इसी क्रम में मनौरी चौक के निकट उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत होने की खबर पर परिजन उनके शव को लेकर अपने घर चले आए। पति की मौत होने की खबर पर उसकी 80 वर्षीया पत्नी बेदाना देवी की भी तबीयत खराब हो गई एवं वह भी पति के मौत के पांच घटे बाद अर्द्धरात्रि एक बजे के करीब दम तोड़ दी। पति-पत्नी के कुछ घंटे के अंतराल पर हुई मौत गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। बुधवार को घर से एक साथ पति-पत्नी की अर्थी अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.