खगडि़या, अक्टूबर 6 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत में लाखों रुपए की लागत से लगाए गए प्याऊ (वाटर एटीएम) शोभा की वस्तु बनी हुई है। शुद्ध पेयजल के लिए लगाए गए ये प्याऊ कई महीनों से बंद पड़े हुए हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सामने चापाकल, नगर पंचायत द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर, थाना चौक, पुस्तकालय सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर प्याऊ लगाए गए थे। सबसे बुरी हालत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आगे लगे प्याऊ की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगने के मात्र तीन महीने बाद से ही यह प्याऊ खराब पड़ा हुआ है। आलम यह है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और परिजनों को बाहर से बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।इस संबंध में कई बार ग्रामीणों और वार्ड पार्षदों ने का...