खगडि़या, अगस्त 14 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी स्वर्गीय गोपाल प्रसाद भगत के पुत्र रत्नेश्वर भगत ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने दूकान से नकदी, जेवरात एवं किराना समान चोरी कर लेने की शिकायत की है। चोरी हुई नकदी, जेवरात एवं किराना समान का अनुमानित लागत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इसकी जानकारी आवेदक को गुरुवार के सबेरे में मिली जब आवेदक सपरिवार के साथ अपने घर सह दूकान पर पहुंचे। आवेदन के मुताबिक आवेदक अपने पुत्र के इलाज करवाने के लिए सपरिवार पटना के एक अस्पताल गए हुए थे। इस अवधि में घर एवं दूकान को सूना पाकर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...