खगडि़या, जुलाई 27 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता। कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर सात सठमा गांव निवासी जुगो सादा के पुत्र भगवान सादा ने रविवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर दरवाज़े पर से तीन भैंस को खोल कर चोरी कर लेने की शिकायत की है। घटना 25 जुलाई की रात की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक उसका तीन भैंस दरवाजे पर बंधी हुई थी। जिसे सुुषुप्तावस्था में अज्ञात चोरों ने रात में चोरी कर ली। दरवाजे पर से गायब भैंस की खोजबीन आवेदक एवं उसके परिजनों ने आसपास के गांव एवं बहियार में की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...