खगडि़या, सितम्बर 6 -- Khagaria News: बेलदौर। एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह निवासी चंदेश्वरी सिंह के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर से बैट्री चोरी कर लेने की शिकायत की है। घटना गत रात की बताई जा रही है। शनिवार को दिए गए आवेदन में आवेदक ने कहा है कि अन्य दिनों की तरह वे शुक्रवार को खाना खाने के बाद रात ग्यारह बजे के करीब सो गए। शनिवार को सबेरे जब जगा तो ट्रैक्टर में बैट्रीक का बक्सा टूटा हुआ एवं उससे बैट्री गायब पाया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...