Khagaria News: बेलदौर: आग से एक घर जलकर राख, हजारों की क्षति
खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता कैंजरी पंचायत के गवास बिंदटोली में रविवार शाम में अचानक आग लग जाने से एक घर जलकर राख हो गया। इस घटना में घर के अंदर रखे दैनिक उपयोग की वस्तु, खाद्य सामग्री एवं जरूरी कागजात जलकर राख हो गया। पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि अलाव की चिंगारी से उठी आग की लपट से घर में अचानक आग लग गई। जानकारी पर आस-पास के ग्रामीणों ने इस पर नियंत्रण पाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। सूचना पर कांग्रेस नेता मिथिलेश कुमार निषाद ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए अंचल प्रशासन से अभिलंब पीडित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.