Khagaria News: बेलदौर, मारपीट की घटना में एक महिला घायल, किया भर्ती
खगडि़या, अक्टूबर 1 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पचौत पंचायत के वार्ड नंबर नौ में जलकर विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष से एक महिला घायल हो गई। घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई। घटना बुधवार की बताई जा रही है। इस संबंध पीड़ित महिला ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। महिला का पहचान पचौत पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी संजय चौधरी के पचपन वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप मे की गई है। आवेदन के मुताबिक घटना के समय उसका पति अपने धान की फसल एवं जलकर देखने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में नामजदों ने पानी टंकी के पास घेरकर गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं नामजदों ने उसके घर में घुस कर आवेदिका के सिर पर प्रहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.