खगडि़या, अगस्त 24 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता खगड़िया शहर स्थित के.एन. क्लब के सभागार में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय विधायक ई. आई. पी. गुप्ता के सम्मान समारोह-सह-पान आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज तांती ने की जबकि मंच का संचालन पान महासभा के जिलाध्यक्ष रामचंद्र तांती ने किया। कार्यक्रम में आईआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक ई. आई. पी. गुप्ता कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रुप से शामिल नहीं होने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने सभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया।

आईआईपी का सन्देश वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ई. आई. पी. ग...