Khagaria News: बीते 24 घंटे में 26 गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत
खगडि़या, जुलाई 16 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 घंटे में किए गए कार्रवाई में 26 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई में हत्या के प्रयास मामले में दो, अपहरण मामले में एक, अन्य मामलों में 23 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कार्रवाई में 44.88 लीटर विदेशी शराब भी जब्त किया गया है। जबकि दस लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया है। वहीं तीन वारंटियो के यहां कुर्की की गई। जबकि 22 गैर जमानतीय वारंट का भी निष्पादन किया गया। वहीं आठ फरारियों के घरों पर इश्तेहार भी चिपकाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.