Khagaria News: बीते 24 घंटे में 17 गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत
खगडि़या, जुलाई 19 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 ष्घंटे में किए गए कार्रवाई में 17 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में हत्या के प्रयास मामले में एक, पुलिस पर हमला मामले में एक, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट मामले में दो व अन्य मामलों में 13 फरारियों व वारंटियों क ो गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई में 15 लीटर देशी शराब, तीन कारतूस, एक कट्टा, एक मोबाइल, दो खोखा, 23.5 लीटर कफ सीरप, एक गैस सिलिंडर आदि बरामद किया गया है। इधर पुलिस कार्रवाई से फरारियों व वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.