खगडि़या, अगस्त 30 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 घंटे में 12 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान आर्म्स एक्ट मामले में दो, हत्या के प्रयास मामले में एक फरारी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन जमानतीय व 28 गैर जमानतीय वारंटों का भी निष्पादन किया गया है। जबकि दो फरारियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया। वहीं दो लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...