खगडि़या, सितम्बर 3 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय ने सीएम सहित डीएम एवं बीडीओ, बीईओ को आवेदन देकर शिवाधीन महावीर इंटर स्कूल में अनियमितता का आरोप लगाया था। साथ ही बुधवार को यह मामला बीस सूत्री की बैठक में भी उठा। जिसके बाद प्रभारी बीईओ मनोज कुमार श्रीवास्तव बुधवार की स्कूल पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान बीईओ ने कहा कि शिक्षकों की मनमानी या लापरवाही नहीं चलेगी। छात्रों को पठन पाठन में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। साथ ही शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि कोई भी जनप्रतिनिधि आए तो उसका सम्मान कीजिए। बीईओ ने कहा कि स्कूल का जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: किशोर को सांप ने काटा, अस्पताल में किया भर्ती यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया :चौथम में 20...