खगडि़या, अगस्त 5 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड में मध्य विद्यालय मुरादपुर में बुधवार क़ो बीईओ के निरिक्षण में किचेन की बदहाली की पोल खुल गयीं है क स्कूल की व्यवस्था पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सवाल उठाये जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मुरादपुर में मध्यान्ह भोजन के किचेन की व्यवस्था व विद्यालय के समुचित संचालन को लेकर स्थानीय ग्रामीण सह शिक्षा समिति के सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को शिकायत की थी। यह भी पढ़ें- Katihar News: शिक्षकों की शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे छात्राएं, लगाये कई आरोपशिकायत और जांच शिकायत के बाद बुधवार को प्रभारी बीईईओ रजनीश कुमार ने विद्यालय पहुंचकर मामले की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बंट...