खगडि़या, अक्टूबर 6 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता परबत्ता प्रखंड के लगार पंचायत अंतर्गत बिशौनी गांव में 7 अक्टूबर को आत्मकल्याण सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जगतगुरु श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा। इस दौरान अंग प्रदेश के भजन सम्राट डॉ. हिमांशु मोहन मिश्रा 'दीपक' जी के भजन तथा अनेक संत-महात्माओं एवं विद्वानों के आध्यात्मिक उद्गार होंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। श्रीशिव शक्ति योग पीठ खगड़िया शाखा के मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में खगड़िया जिला ही नहीं आसपास जिले के लोग पहुंचेंगे। कार्याक्रम की तैयारी पुरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...