खगडि़या, नवम्बर 14 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता बिना अनुमति और सूचना के थाना से अनुपस्थित रहना परबत्ता थानाध्यक्ष को महंगा पड़ गया। एसपी शैलेन्द्र सिंह की अनुशंसा पर परबत्ता थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर थाना से बिना सूचना फरार रहने और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक, बेगूसराय क्षेत्र, बेगूसराय के स्तर से की गई है। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के मद्देनजर 13 नवंबर को एसपी शैलेन्द्र सिंह ने परबत्ता क्षेत्र अंतर्गत अगुवानी छठ घाट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार थाना से अनुपस्थित पाए गए। यह भी पढ़ें- Khagaria News: छठ महापर्व : 343 जगहों पर तैनात किए गए हैं दंडाधिकारी व पुलिस ...