खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बड़ी मलिया गांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मिस्त्री मनोज पंडित की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले का गुरुवार को तीसरे दिन भी खुलासा नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मलिया गांव में मनोज पंडित का शव उनके इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से बरामद किया गया था। मृतक स्व. रामोतार पंडित का 50 वर्षीय पुत्र बताया गया। वह गांव में ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता था। शव मिलने के बाद से ही यह मामला संदिग्ध बना हुआ है। घटनास्थल पर मृतक के गले पर निशान, नाक-कान से खून और मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई। इ...