Khagaria News: बिजली के कृषि कनेक्शन से किसान कम लागत में कर रहे खेतो में पटवन
खगडि़या, अगस्त 25 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि सरकार किसानों को कम लागत में खेती करने के लिए बिजली कनेक्शन दे रही है। जिससे किसानों फसल की पटवन में पंपसेट की वनिस्पत अच्छी बचत हो रही है। एग्रीकल्चर बिजली कनेक्शन लेकर किसान अपनी खेतों में बिजली पंप से कम लागत में पटवन की सुविधा ले रहे हैं। किसानों के लिए वर्तमान में जिले में 30 कृषि फीडर बना है। जिससे सात हजार 989 किसानों ने कनेक्शन ले रखा है। वहीं कम लागत में खेतों में पटवन के लिए किसानों ने बड़ी संख्या में आवेदन भी कर रखा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो किसानों को खेतों में पटवन के लिए महज 55 पैसे प्रति यूनिट पर ही बिजली दी जा रही है। इधर बता दें कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट सात रुपए 73 पैसे की दर से बिजली का बिल लगता है। पर, किसानों को खेतों में पटवन के लिए महज कुछ पैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.