खगडि़या, अक्टूबर 14 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता। बिजली करंट की चपेट में आ जाने से एक 60 वर्षीय वृद्ध मुर्च्छित हो गया। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घटना मंगलवार के सबेरे आठ बजे के करीब की बेलदौर-पचौत रोड की बताई जा रही है। पीड़ित वृद्ध का पहचान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी स्वर्गीय पारो शर्मा के 60 वर्षीय पुत्र धनिकलाल शर्मा उर्फ बौकू पहलवान के रूप मे की गई है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय पीड़ित अपने मवेशी बथान पर पशुपालन से संबंधित कार्य कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: बिजली करंट लगने से वृद्ध मूर्छित, किया भर्ती इसी क्रम में एक बांस को उठाकर दूसरे जगह रखने की कोशिश करने के क्रम में उपर से गुजर रहे ग्यारह हजार केवी के नंगे ता...