खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: परबत्ता। एक प्रतिनिधि गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अब गांव-गांव जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को माधवपुर पंचायत के विष्णुपुर गांव के बाढ़ प्रभावित इलाके में अधिकारियों ने पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क किया। बाढ़ से बचाव, सुरक्षा और राहत कार्यों को लेकर जरूरी जानकारी देते हुए लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गयी। इस कार्यक्रम के तहत बीडीओ संतोष कुमार पंडित, सीओ हरिनाथ राम व थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। बीडीओ ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना दें और सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश मिलते ही देरी न करें। यह भी पढ़ें- Khagaria News: संभावित बाढ़ को लेकर अधिकारियों ने किया बचाव को ल...