Khagaria News: बाढ़ के पानी में डूबकर एक किशोर की मौत, शव बरामद
खगडि़या, सितम्बर 16 -- Khagaria News: खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के गोगरी पंचायत स्थित पटेल टोला के समीप जीएन बांध के किनारे बाढ़ के पानी में डूबने से मंगलवार को 14 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। मृतक स्थानीय गोगरी पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी अशोक पासवान का पुत्र श्याम कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार श्याम कुमार अपने कुछ साथियों के साथ पशुचारा लाने गया था। वापस लौटने के दौरान वह बाढ़ के पानी में स्नान करने लगा। इसी क्रम में वह गहरे पानी में बह गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद कुछ अन्य दोस्त भी गहरे पानी में चले गए थे, लेकिन वे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने किशोर की तलाश शुरू की। लतामबाड़ी निवासी स्थानीय गोताखोर सूरज कुमार ने काफी प्रयास के बाद श्याम कुमार को पानी से बाहर निकाला।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.