Khagaria News: बालिका को सांप ने काटा, इलाज के लिए किया भर्ती
खगडि़या, सितम्बर 23 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर तीन में सांप ने एक बालिका को काट लिया। घटना मंगलवार के संध्या लगभग पांच बजे के करीब की बताई जा रही है। मामले की जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित बालिका का पहचान कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी हरदेव ठाकुर के सोलह वर्षीय पुत्र कोमल कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय पीड़िता अपने घर से चापाकल पर पानी लाने के लिए जा रही थी। इसी क्रम में घटनास्थल पर सांप ने उसके दाएं पैर में काट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.