Khagaria News: बारिश और तेज हवा में बिजली आपूर्ति रही बाधित, लोग हलकान
खगडि़या, सितम्बर 11 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में गुरुवार की देर रात तेज हवा के साथ बारिश की वजह से कई इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जिससे उपभोक्ता खासा हलकान रहे। खासकर ग्रामीण इलाके में बिजली आने का घंटों इंतजार हुआ। उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात तेज हवा के साथ बारिश होने से कई गांवों में बिजली गुल हो गई। हालांकि रात में शहरी इलाके में भी कुछ देर के लिए बिजली गायब बताया गया। जबकि ग्रामीण इलाके के कुछ भागों में शुक्रवार की दोपहर तक बिजली आने का लोगों को इंतजार करना पड़ा। तेज हवा के कारण कई जगहों पर बिजली तार पर पेड़ की टहनी गिरा तो कहीं बिजली की सप्लाई लाइन में फॉल्ट होने की बात कही गई। जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजली खराबी को दुरुस्त करने में घ्ंटों समय लगने से उपभोक्ताओं को इस गर्मी में खासे परेशानी का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.