Khagaria News: बाजार में ट्रैफिक की समस्या बनी आम, रोजाना लगता है जाम
खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के मुख्य बाजार में ट्रैफिक की समस्या आम बात बनी हुई है। इससे बाजार के मुख्य सड़क पीडब्ल्यूडी के साथ ही इससे जुड़े अन्य मुख्य सड़कों पर रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पार्किंग अथवा स्थाई बस स्टैंड अथवा ऑटो स्टैंड की व्यवस्था नहीं रहने से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के कारण रोजाना भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस वजह से आम यात्रियों, दुकानदारों एवं राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक बेलदौर बाजार के मुख्य सड़कों पर ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक यत्र-तत्र सड़क के बीचों-बीच अपने वाहन खड़े कर सवारियों का आने का इंतजार करते रहते हैं। व्यवस्थित पार्किंग स्थल या स्टैंड नहीं होने के कारण वे अपने सुविधा के हिसाब से सड़क अथवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.