खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड की ठुठी मोहनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित खरैता गांव में बागमती नदी के तेज कटाव से कई घर और जमीन नदी में समा गए हैं। इससे प्रभावित परिवारों के सामने रहने और आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। सोमवार को पीड़ित परिवारों ने मुआवजे की मांग को लेकर अंचलाधिकारी रविराज को आवेदन सौंपा। आवेदन देने के दौरान मुखिया प्रतिनिधि कौशल किशोर उर्फ पप्पू सिंह और वार्ड सदस्य वीरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। पीड़ित परिवारों ने नदी कटाव में बहे अपने घरों और जमीन के बदले नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की। इस पर अंचलाधिकारी रविराज ने आवेदकों को आवश्यक कागजात के साथ आवेदन जमा करने को कहा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बागमती के कटाव से टूटी सड़क, प्रशासन ने वैकल्पिक आवागमन किया बहाल उन्होंने आश्वास...