खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत नवादा घाट से धमारा घाट को जोड़ने वाली मुख्य सड़क खरैता गांव के डोमासी के निकट बागमती नदी के भीषण कटाव के कारण पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी। सड़क टूटने से ठुठी मोहनपुर, सरसवा और बुच्चा पंचायत की लगभग 50 हजार की आबादी का प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया था। रविवार को आवागमन बहाल करने के लिए प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत के बाद बड़ा फैसला लिया गया। रास्ता बनाने के लिए दूसरी तरफ पर्याप्त जगह नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने अपने घर खाली कर दिए, जिसके बाद उस जमीन से मार्ग बनाकर आवागमन शुरू कराया गया। इस चुनौतीपूर्ण कार्य में जिला परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव ने अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयास से चौथम के सीओ रविराज, थानाध्यक्ष अजीत कुमार और मुखिया प्रतिनिधि ...