Khagaria News: बाइक से गिरकर एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खगडि़या, जुलाई 25 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थानान्तर्गत बलहा रेलवे केबिन ढाला के निकट शुक्रवार को बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका जिले के मानसी थानान्तर्गत खुटिया निवासी शंभू यादव की 20 की वर्षीया पुत्री रानी कुमारी बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि छह वर्ष पहले उसकी शादी जिले के परबत्ता थाानान्तर्गत तेमथा गांव निवासी सौरभ कुमार उर्फ सिंकु यादव से हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार वह सहरसा जिले के सलखुआ बाजार डॉक्टर के यहंा जा रहा था। वही रास्ते में बाइक से गिरकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा घटना की सूचना नंही दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.