खगडि़या, जुलाई 17 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के लगार गांव निवासी जंग बहादुर यादव की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान गुरुवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गत 24 जून को मोटरसाइकिल दुर्घटना में जंग बहादुर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उनका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दोपहर करीब 1 बजे चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

ह...