Khagaria News: बाइक की ठोकर लगने से पांच वर्षीय बालिका घायल
खगडि़या, नवम्बर 17 -- Khagaria News: बेलदौर। एक संवाददाता बाइक के ठोकर लगने से एक पांच वर्षीय बालिका घायल हो गई। घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय ग्रामीण डाक्टरों के द्वारा कर उसे छुट्टी दे दी गई। घटना शनिवार के अपराह्न तीन बजे के करीब बोबिल पंचायत में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निकट की बताई जा रही है। घायल बालिका का पहचान बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी फुलचंद साह के पांच वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के रूप मे की गई है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय बालिका सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक के ठोकर लगने से वह घायल हो गई। इस घटना में बालिका का सिर जख्मी हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.