खगडि़या, नवम्बर 17 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के अगुवानी बस स्टैंड में सैरात के नाम पर टोटो चालकों से कथित रूप से अवैध राशि वसूली करने के आरोप में दो युवकों पर मामला दर्ज किया गया। यह मामला गोगरी एसडीओ संजय कुमार के निर्देश के आलोक में स्थानीय सीओ द्वारा दिए गए आवेदन पर किया गया है। आवेदन के आलोक में दो युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार गत 13 नवंबर की दोपहर छठ पूजा के मद्देनजर करीब दो बजे अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें अगुवानी छठ घाट का निरीक्षण करना था। निरीक्षण के क्रम में अगुवानी फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे दो लोग टोटो चालकों से कथित रूप से कथित राशि वसूलते नजर आए। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर अनुमंडल पदाधिकारी ने पूछताछ की। इ...