खगडि़या, अगस्त 21 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता शहर के बलुआही ठाकुरबाड़ी में आगामी 24 अगस्त से शुरु होने वाले झूलन महोत्सव को लेकर तैयारी चरम पर है। झूलन महोत्सव के मौके पर अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भी तैयारी की जा रही है। इधर कुश्ती (दंगल) कमिटी के सदस्य सह वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि बलुआही ठाकुरबाड़ी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झूलन महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस वर्ष झूलन महोत्सव के अवसर पर 24 अगस्त से 26 अगस्त तक भजन कीर्तन, 27 अगस्त एवं 28 अगस्त को रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Patna News: श्री गौड़ीय मठ में हिंडोला महोत्सव कल से 28 तक होगा वहीं झूलन महोत्सव के अवसर 24 अगस्त से 28 अगस्त तक ठाकुर जी का आरती एवं भोग का महाप्रसाद वि...