Khagaria News: बलकुंडा घाट स्थित कोसी नदी में लापता दो सहोदर बहनों का तीसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग
खगडि़या, अगस्त 24 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित बलकुंडा गांव में कोसी नदी के बलकुंडा घाट पर कपड़ा धोने के दौरान लापता हुईं दो सगी बहनों का घटना के तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका। वहीं एसडीआरएफ की टीम रविवार को भी दिनभर नदी में मोटर बोट के माध्यम से गोता लगाकर दोनों बच्चियों की तलाश की, लेकिन शाम तक बरामद नहीं हो सका। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता बच्ची स्थानीय बलकुंडा गांव निवासी राजाकरण सिंह की 10 वर्षीय पुत्री निभा कुमारी और 8 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी बताया जा रहा है। परिजनों के कहा कि दोनों बहनें गत 21 अगस्त की शाम अन्य दिनों की तरह कपड़ा धोने के लिए कोसी नदी के बलकुंडा घाट पर गई थीं। इसी दौरान नदी के गहरे पानी में जाने से दोनों का पैर फिसल गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.